Brief By The News Post / 3:06 PM on 15 Aug 2026
गुमला : स्वतंत्रता दिवस पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया.