Back

रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, मोरहाबादी मैदान में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Brief By The News Post / 10:16 AM on 15 Aug 2026


रांची के मोरहाबादी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद भव्य परेड और अन्य कार्यक्रम हुए. परेड की कमान आईपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने संभाली. सुरक्षा के मद्देनजर मैदान में कड़ी जांच और ड्रोन पर रोक रही. मुख्यमंत्री ने शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.

Read more on The News Post