Brief By The News Post / 2:06 PM on 14 Aug 2026
रांची: झारखंड में तय शेड्यूल से अधिक बिजली लेने या ग्रिड में ज्यादा बिजली डालने पर अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है. राज्य विद्युत नियामक आयोग ने डेविएशन सेटलमेंट मैकेनिज्म का ड्राफ्ट तैयार किया है. इसमें 15-15 मिनट के 96 टाइम ब्लॉक में बिजली खपत और उत्पादन की निगरानी होगी. लगातार एक दिशा में डेविएशन करने पर दैनिक शुल्क के अलावा 20% अतिरिक्त चार्ज लगेगा. भुगतान में देरी पर 0.04% प्रतिदिन लेट पेमेंट सरचार्ज का भी प्रावधान है.