Back

20 अगस्त को CM आवास घेरेंगे छात्र, रांची में सुरक्षा बढ़ी

Brief By The News Post / 11:22 AM on 13 Aug 2026


राँची: छात्र आंदोलन के चलते रांची में प्रशासन अलर्ट है. 10 अगस्त के विधानसभा घेराव के बाद छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी दी है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन किया गया है. 100 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात हैं. संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और ड्रोन निगरानी बढ़ाई गई है. छात्रों का कहना है कि मांगों पर ठोस पहल नहीं होने से आंदोलन तेज किया जा रहा है.

Read more on The News Post