Brief By The News Post / 5:32 PM on 12 Aug 2026
दुमका में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रोटी बैंक की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. जतिन कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों, व्यवसायियों और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया. बड़ा बांध से शुरू यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे गूंजे. कर्पूरी ठाकुर, वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. सिदो-कान्हू को भी श्रद्धांजलि दी गई.