Back

गेतलसूद डैम का बढ़ा जलस्तर, कभी भी खुल सकते हैं फाटक, अलर्ट जारी

Brief By jagran / 10:38 AM on 12 Aug 2026


रांची में मंगलवार को हुई तेज बारिश से गेतलसूद डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने फाटक खोले जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालात बिगड़ने पर किसी भी समय फाटक खोले जा सकते हैं. इससे डाउनस्ट्रीम इलाकों में अचानक पानी का प्रवाह बढ़ सकता है. विभाग ने लोगों को नदी, नाले और डूब क्षेत्र से दूर रहने तथा पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है.

Read more on jagran