Back

चतरा में नक्सली नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मनोहर गंझु का कथित सहयोगी गिरफ्तार

Brief By The News Post / 12:18 PM on 11 Aug 2026


चतरा: लावालौंग थाना पुलिस ने नक्सली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुलदीप गंझु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, कुलदीप का नक्सली अमर सिंह भोक्ता से करीबी संपर्क था और बाद में वह फरार मनोहर गंझु के संपर्क में आया. उस पर नक्सली नेटवर्क को जरूरी सामान उपलब्ध कराने और ठेकेदारों से लेवी वसूली में सहयोग का आरोप है. आरोपी पर CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

Read more on The News Post