Brief By The News Post / 2:58 PM on 10 Aug 2026
रांची में JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा PT परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच के बीच CID ने बड़ी कार्रवाई की है. झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया गया है. परीक्षा प्रक्रिया और परिणाम को लेकर अभ्यर्थी लगातार सवाल उठाते रहे हैं. CID पहले JPSC मुख्यालय में दस्तावेजों की जांच और अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है. गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज होने की संभावना है.