Back

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक में बड़ा खुलासा, 15 अभ्यर्थियों से वसूले 1.80 करोड़

Brief By jagran / 11:22 AM on 10 Aug 2026


रांची: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक कर अभ्यर्थियों से 12-12 लाख रुपये वसूले जाने का खुलासा हुआ है. बोकारो में अभय तिवारी समेत 15 छात्रों को पेपर रटवाया गया और उनसे कुल 1.80 करोड़ रुपये लिए गए. जेपीएससी मेधा घोटाले में गिरफ्तार अभय तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी टीडीपीएल का मार्केटिंग मैनेजर है. सीआईडी की पूछताछ में उसने पेपर लीक से जुड़े अहम खुलासे किए हैं.

Read more on jagran