Brief By The News Post / 3:56 PM on 08 Aug 2026
जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में आज शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया जा रहा है. कदमा के उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक इसमें शामिल हो सकते हैं. 8 अगस्त 1987 को बिष्टुपुर में निर्मल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी शहादत ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी.