Brief By The News Post / 5:43 PM on 17 May 2026
रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में महिला कैदी के कथित यौन शोषण और गर्भवती होने के गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है. आरोप है कि एक काराधीक्षक स्तर के अधिकारी ने शारीरिक और मानसिक शोषण किया. मामले को दबाने और सबूत प्रभावित करने की कोशिश के भी आरोप लगे हैं. विपक्ष ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है.