Back

पलामू में 24 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Brief By The News Post / 5:23 PM on 17 May 2026


पलामू के पवन सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. सतबरवा थाना क्षेत्र में मिला शव पहले आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन जांच में हत्या की साजिश सामने आई. पुलिस ने आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार किया है. जांच के अनुसार प्रेम संबंध के चलते विवाद हुआ और युवक की डंडे से हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.

Read more on The News Post