Brief By The News Post / 12:46 PM on 17 May 2026
हजारीबाग निवासी IRS अधिकारी आकाश जैन को NTA में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. NEET पेपर लीक विवाद के बीच उनकी यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है. राज्य टॉपर बने आकाश जैन ने UPSC पास कर IRS अधिकारी के रूप में पहचान बनाई. आयकर विभाग और ED में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब वे परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.