Brief By Newsbrief / 1:06 PM on 11 May 2026
पिछले कई दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार आज सोना और चांदी के दाम सामान्य रहे। कीमतों में स्थिरता आने से ग्राहकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बाजार जानकारों का कहना है कि यह स्थिरता ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकती, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार और आर्थिक परिस्थितियों का असर कभी भी कीमतों को ऊपर ले जा सकता है। ऐसे में जो लोग शादी या अन्य जरूरतों के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर निवेशकों के लिए भी यह समय काफी अहम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार में निवेश करने से पहले बाजार की मौजूदा स्थिति को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है। बाजार में लगातार हो रहे बदलावों के कारण निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
अगर शहरवार रेट की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,48,210 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,41,150 प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर धनबाद में चांदी ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम, 24 कैरेट सोना ₹1,48,520 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,41,450 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में कीमतों में गिरावट आती है या फिर आम लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ और बढ़ता है।