Brief By The News Post / 6:03 PM on 10 May 2026
झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और अगले 5 दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. 13 से 16 मई के बीच कई जिलों में वज्रपात, तेज आंधी और 40 से 60 किमी/घंटा की हवाएं चलने की संभावना है. रांची, बोकारो, धनबाद समेत कई इलाकों में भारी असर दिखेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.