Brief By The Newspost / 4:58 PM on 10 May 2026
राजधानी रांची में 18 महीने की मासूम अदिति पांडेय के लापता होने से सनसनी फैल गई है. बच्ची 9 मई की शाम खेलते समय अचानक गायब हो गई और 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.