Back

जमशेदपुर: स्कूल परिसर में नाबालिग प्रेमी ने की किशोरी की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Brief By Newsbrief / 3:25 PM on 10 May 2026


जमशेदपुर के  सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक नाबालिग किशोरी की हत्या उसके 16 साल के प्रेमी ने कर दी. दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था. किशोरी दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी इनकार कर रहा था. बता दें कि  घटना के बाद पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया और मामले का खुलासा कर दिया.

Read more on Newsbrief