Brief By Newsbrief / 7:11 PM on 07 May 2026
पुलिस ने कपाली ओपी क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गोपनीय सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से कुल 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर (679 पुड़िया) बरामद हुई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 16.50 लाख रुपये बताया जा रहा है।
एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें किराए के मकान से नशीले पदार्थ की बिक्री का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी सिनी निवासी महाराजा अली पहले से कई मामलों में वांछित है। वहीं अन्य आरोपी असगर अली और शबनम परवीन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से दो बाइक, तीन मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद की है।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे बड़े सप्लायरों की तलाश जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। इलाके में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया है और सख्त कदम की मांग की है भी