Brief By The Newspost / 4:36 PM on 06 May 2026
बिहार के एकौना गांव में दिनदहाड़े 17 वर्षीय मनीष यादव को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक रौनक तिवारी ने विवाद के बाद फायरिंग की. गोली पेट में लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है. जहां उनका इलाज जारी है, वही पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है.