Brief By The Newspost / 6:59 PM on 03 May 2026
पलामू के मेदिनीनगर में अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी. सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है.