Brief By The Newspost / 6:34 PM on 03 May 2026
जनगणना 2027 में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर आदिवासी सरना धर्म के लिए अलग कॉलम की मांग की है. उन्होंने कहा कि इससे आदिवासी आबादी की सही पहचान और योजनाओं में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा.