Brief By Newsbrief / 1:57 PM on 07 Apr 2026
धनबाद/बोकारो: बोकारो कोषागार से पुलिस उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के वेतन मद में दो वर्षों के दौरान 3 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पत्नी के खाते में भी रकम ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है। देर रात दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तारी हुई।