Brief By Newsbrief / 6:44 PM on 14 Feb 2026
धनबाद : प्रसिद्ध उद्योगपति रतन लाल अग्रवाल का शनिवार अपराह्न जोड़ाफाटक रोड स्थित आवास पर 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कई हार्डकोक उद्योगों के मालिक और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के लंबे समय तक उपाध्यक्ष रहे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय अग्रवाल विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े थे।