Back

धनबाद जिला परिषद की अहम बैठक, आय के स्रोत मजबूत करने पर जोर

Brief By Newsbrief / 5:08 PM on 24 Jan 2026


धनबाद : जिला परिषद कार्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता शारदा सिंह ने की। बैठक में डीडीसी सन्नी कुमार व सभी सदस्य मौजूद रहे। परिषद की दुकानों, जमीन और होर्डिंग से आय बढ़ाने पर चर्चा हुई। फंड की कमी से रुकी योजनाओं को गति देने और खाली संपत्तियों पर नई योजनाएं शुरू करने पर भी मंथन किया गया।

Read more on Newsbrief