Back

दुबई में मजदूरी के दौरान पलामू के युवक की मौत, विशनपुर गांव में पसरा मातम

Brief By Newsbrief / 2:36 PM on 08 Jan 2026


पलामू:  जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव में उस समय मातम छा गया, जब गांव के निवासी सुनील चंद्रवंशी (35) की दुबई के अबू धाबी में मजदूरी के दौरान मौत की खबर गांव पहुंची। सुनील करीब तीन महीने पहले अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विदेश गए थे।

एक सप्ताह के भीतर उनका शव जब गांव लाया गया, तो परिजनों के आंसू थम नहीं पाए। पत्नी गीता देवी सदमे में बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनकी परवरिश को लेकर पूरे गांव में चिंता का माहौल है।

परिजनों ने बताया कि सुनील मेहनती, ईमानदार और परिवार के प्रति बेहद जिम्मेदार व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर के शाहपुर वार्ड-33 के समाजसेवी विजय चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीण परिजनों से मिलने पहुंचे और ढांढस बंधाया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर विदेश में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read more on Newsbrief