Brief By Newsbrief / 7:13 PM on 07 Jan 2026
रांची: झारखंड में पेसा नियमावली 2025 को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। हेमंत सोरेन कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जैसे ही इसका प्रारूप सार्वजनिक हुआ, आदिवासी और रूढ़िजन्य संगठनों ने कई आपत्तियां उठानी शुरू कर दीं। मामला इतना बढ़ा कि रूढ़िजन्य आदिवासी समन्वय समिति के प्रतिनिधि राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
समिति की सदस्य निशा उरांव ने बताया कि केंद्र के पेसा अधिनियम 1996 और झारखंड सरकार की नियमावली 2025 में स्पष्ट तालमेल नहीं है। उनका आरोप है कि नई नियमावली ग्राम सभा को सशक्त करने के बजाय उसके अधिकारों में कटौती करती है। ग्राम सभा के गठन, भूमि विवाद और पारंपरिक निर्णय प्रक्रिया में प्रशासन की भूमिका बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा कि पूर्व नियमों में परंपराओं और रूढ़ियों के अनुसार ग्राम सभा का गठन होता था, जबकि नई नियमावली में केवल “पारंपरिक ग्राम सभा” शब्द का उल्लेख कर वास्तविक रूढ़िगत व्यवस्था को दरकिनार कर दिया गया है। सीमाओं की मान्यता और दावों की प्रक्रिया जिला प्रशासन के नियंत्रण में दे दी गई है। आदिवासी संगठनों का आरोप है कि सरकार पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों के बजाय सामान्य क्षेत्रों की तरह कानून बना रही है, जिससे आदिवासी अधिकार हाशिये पर चले गए