Brief By Newsbrief / 5:39 PM on 07 Jan 2026
रांची : झारखंड सरकार नए साल की पहली और बेहद महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 9 जनवरी 2026 को आयोजित करने जा रही है। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक दोपहर 3 बजे से रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सरकार की ओर से कई अहम प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव पहले से ही तैयार हैं, जिन पर विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है। नए साल की शुरुआत में होने वाली यह बैठक राज्य की प्रशासनिक और विकास योजनाओं के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश यात्रा पर जाने से पहले यह कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिससे इसके महत्व और भी बढ़ गया है। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक के जरिए कई लंबित और महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगा सकती है, जिसका सीधा असर राज्य की नीतियों और विकास कार्यों पर पड़ेगा।