Back

डीसी के नाम पर साइबर ठगी! साहिबगंज प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Brief By Newsbrief / 3:44 PM on 07 Jan 2026


साहिबगंज : साहिबगंज जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां असामाजिक तत्वों द्वारा उपायुक्त हेमन्त सत्ती के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों से मैसेंजर पर संपर्क कर उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।

प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार ठग कभी सरकारी मदद, कभी आर्थिक सहायता और कभी निजी लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगों से व्यक्तिगत और बैंक से जुड़ी जानकारी मांग रहे हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने आम जनता को सतर्क रहने की कड़ी चेतावनी दी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त हेमन्त सत्ती का किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट या मैसेंजर संदेश से कोई लेना-देना नहीं है। डीसी के नाम से किया गया कोई भी संपर्क पूरी तरह फर्जी है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदेश, कॉल या फ्रेंड रिक्वेस्ट पर विश्वास न करें और न ही अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा करें। यदि किसी को ऐसा मैसेज प्राप्त होता है तो तुरंत संबंधित फर्जी अकाउंट को रिपोर्ट करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचित करें।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ साइबर अपराध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई 

Read more on Newsbrief