Back

धनबाद में खुली चुनौती! प्रेस लिखी कार से हो रही थी पशुओं की तस्करी

Brief By Newsbrief / 8:25 PM on 10 Dec 2025


धनबाद में पशु तस्करी बेलगाम हो गई है. तस्कर कभी लग्जरी कार, कभी ट्रक तो कभी पार्सल कंटेनर से खुलेआम पशुओं को बंगाल बॉर्डर तक पहुंचा रहे हैं. बुधवार को बैंक मोड़ पुलिस ने प्रेस बोर्ड लगी स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जांच में एक गाय और दो बछड़े मिले. पुलिस ने वाहन जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की .

Read more on Newsbrief