Brief By Newsbrief / 11:55 PM on 02 Dec 2025
धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद अपनी गौरवशाली यात्रा के 100वें वर्ष में प्रवेश करते हुए शताब्दी स्थापना सप्ताह का भव्य शुभारंभ कर रहा है. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्र कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. 3डी मेटावर्स माइनिंग, एआई डिजिटल ट्विन, नवाचार प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और 9 दिसंबर को गौतम अडाणी के स्थापना दिवस संबोधन सहित कई महत्वपूर्ण आयोजन पूरे सप्ताह होंगे.