Brief By Newsbrief / 5:26 PM on 02 Dec 2025
रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो में सोमवार शाम 25 वर्षीय अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के पास आग ताप रहे अरशद पर दो हथियारबंद हमलावरों ने अचानक फायरिंग की। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तौसीफ को पकड़ा है, जबकि इबरार और संजय कोहड़ा की तलाश जारी है।