Back

बोकारो में दंपती की नृशंस हत्या से सनसनी, बंद होटल से मिला खून से लथपथ शव

Brief By Newsbrief / 10:41 PM on 01 Dec 2025


बोकारो:   हरला थाना क्षेत्र स्थित जोशी कॉलोनी में रविवार देर रात चाय-नाश्ता बेचने वाले वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सोमवार सुबह होटल बंद मिलने पर स्थानीय लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर महावीर साव और उनकी पत्नी कौशल्या देवी के खून से सने शव पड़े मिले. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Read more on Newsbrief