Brief By Newsbrief / 11:12 PM on 28 Nov 2025
रांची : मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए राज्य सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया को लगातार तेज और पारदर्शी बताया.सीएम ने कहा कि इस साल सरकार ने करीब 16 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी है, जबकि निजी कंपनियों में आठ हजार युवाओं को रोजगार मिला है.