Back

पाकुड़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान, एक टोटो चालक गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 3:39 PM on 28 Nov 2025


पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अंचल निरीक्षक शंभु दत्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान अंबेडकर चौक के पास से एक टोटो चालक को पकड़ा गया, जो छुपकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था. छापेमारी में युवक के पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 4.89 ग्राम), ₹2884 नकद, और एक टोटो वाहन बरामद किया गया.

Read more on Newsbrief