Brief By Newsbrief / 2:59 PM on 25 Nov 2025
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एसआईआर को लेकर दिए बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं .हालांकि अपने कथन से किनारा करते हुए उन्होंने सफाई दी है और कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर बीजेपी वालों ने पेश किया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जामताड़ा के डीसी से रिपोर्ट मांगी है. डीसी को मंत्री के बयान की स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है.