Brief By Newsbrief / 8:30 PM on 22 Nov 2025
रांची: झारखंड विधानसभा आज अपना रजत जयंती का जश्न मना रहा है.इस रजत जयंती की बधाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ सदन के वर्तमान और पूर्व सदस्यों को दी है.इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य हमें आंदोलन कर के मिला है. लेकिन मूल विषय गरीबी,कुपोषण,शिक्षा और सामाजिक न्याय के मामले में हम सबसे पीछे है. आज के दिन भी कई ऐसी चीजे है. जो हमें घेर कर बैठी है.