Brief By Newsbrief / 10:34 PM on 17 Nov 2025
धनबाद: बनारस से धनबाद आ रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस में 35 वर्षीय यात्री दिवाकर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दिवाकर के चचेरे भाई गजेंद्र राम के अनुसार, करीब एक माह पहले दिवाकर के पिता का निधन हुआ था, जिसके बाद वह बनारस गंगा स्नान करने गए थे. उन्होंने बताया कि धनबाद स्टेशन पहुंचने से करीब 10 मिनट पहले दिवाकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई.