Brief By Newsbrief / 6:59 PM on 16 Nov 2025
पटना के खुसरूपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब 25,000 के इनामी और कई गंभीर मामलों में वांछित अपराधी मिथुन सिंह को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया. गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शेखमुहम्मदपुर फोर लेन से उसे पकड़ा. प्रारंभिक पूछताछ में उसने कांड संख्या 376/25 में प्रयुक्त हथियार छिपाने का स्थान बताया.