Back

अपार्टमेंट के चौथी मंजिल में लगी आग, माचिस से खेल रहे थे बच्चे

Brief By Newsbrief / 10:27 PM on 15 Nov 2025


जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 17 स्थित भाग्य अहमद हाल के पास  ठीक सामने स्थित एक निजी अपार्टमेंट के चौथी मंजिल में अचानक आग लग गई.आग आरिफ अंसारी के मकान में लगी थी जहां महिला और उसके दो बच्चे अकेले थे.महिला ने बताया कि बच्चे माचिस से खेल रहे थे जिससे कपड़ों में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा बेडरूम आग की चपेट में आ गया.समय रहते आग पर काबू पा लिया गया . 

Read more on Newsbrief