Brief By Newsbrief / 11:41 PM on 06 Nov 2025
धनबाद: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच में अब एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है. जिससे जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल से मरीजों को बिना इंजेक्शन लगवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है, हालांकि उन्हें सदर अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां फिलहाल एंटी रेबीज की वैक्सीन उपलब्ध है