Brief By Newsbrief / 4:39 PM on 06 Nov 2025
खूंटी: गुरुवार सुबह खूंटी-सिमडेगा रोड पर बोलेरो गाड़ी की सामने से आ रहे एक टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई.बोलेरो सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे.