Brief By Newsbrief / 12:30 AM on 04 Nov 2025
हजारीबाग : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला चांदनी कुमारी की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में बेड से गिरने के बाद मौत हो गई.परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त ओटी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और पूरा प्रसव कार्य सिर्फ नर्सों के भरोसे चल रहा था. वहीं, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने परिजनों पर ही लापरवाही का आरोप लगाया है.