Brief By Newsbrief / 7:27 PM on 03 Nov 2025
रांची : झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली उत्सव के अवसर पर सोमवार को कोर्ट परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान एवं अन्य न्यायमूर्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.रक्तदान शिविर में एकत्र किया गया रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को दिया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सके.