Brief By Newsbrief / 5:20 PM on 01 Nov 2025
धनबाद : सांसद ढुल्लु महतो ने मीडिया में दिये बयान में जनता को भरोसा दिलाया है कि गया पुल नए अंडर पास के निर्माण को लेकर अब कहीं कोई अड़चन नहीं है. धनबाद का गयापुल चौड़ीकरण की मांग लम्बे समय से होती आ रही है. निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी हो चुका है. पिछले दिनों कैबिनेट से संशोधित बजट भी पास हो चुका है. निर्माण कार्य का कुल बजट करीब 30 करोड़ रु है.