Brief By Newsbrief / 10:34 PM on 29 Oct 2025
रांची: झारखंड में राशन का उठाव कर रहे परिवारों को अब जल्द ही हर महीने सरसो को तेल मिलेगा. दरअसल झारखंड सरकार ने गरीब परिवारों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए एक नई योजना तैयार की है.प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा गया है.यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से लागू की जाएगी.