Brief By Newsbrief / 8:10 PM on 16 Oct 2025
रांची: नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाली और पीड़ितों को न्याय दिलाने की पहल की जा रही है. नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए सरकार आर्थिक सहायता का प्रावधान कर रही है .शुरुआती चरण में यह मुआवजा रांची, लातेहार, गिरिडीह और गुमला जिलों के पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा. विभाग ने संबंधित उपायुक्तों को जिला कोषागार से राशि जारी करने का निर्देश दिया है .