Brief By Newsbrief / 11:56 PM on 03 Oct 2025
धनबाद : नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार, एकादशी को मनईटांड़ स्थित छठ तालाब पर झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य और जिला किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनयना सिंह किन्नर के नेतृत्व में किन्नर समाज ने नवरात्रि में स्थापित कलश का विधिवत विसर्जन किया.सुनैना सिंह किन्नर ने बताया कि हर साल नवरात्रि में किन्नर समाज देवी मां की पूजा कर कलश स्थापना करता है.