Back

धनबाद समाहरणालय के तीसरे तल्ले पर लगी आग,पहुंची दमकल की गाड़ियां

Brief By Newsbrief / 7:18 PM on 03 Oct 2025


धनबाद : शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण धनबाद कलेक्ट्रेट के तीसरे तल पर स्थित जेनरेटर रूम में आग लग गई .सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते दमकल और स्थानीय थाने को सूचना दे दी. इससे दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में कलेक्ट्रेट में लगे कई बिजली के उपकरण भी जलकर खाक हो गए. बरवाअड्डा थाना प्रभारी और दमकल की गाड़ियां फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद हैं.

 

Read more on Newsbrief