Back

कुड़मी के खिलाफ उलगुलान, 12 अक्टूबर को रांची में आदिवासियों का जुटान

Brief By Newsbrief / 11:14 PM on 27 Sep 2025


रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में 12 अक्टूबर को आदिवासियों का जुटान होगा. इसे लेकर आदिवासी संगठन के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है.कुड़मी खुद को ST में शामिल होने को लेकर आंदोलन कर रहे है. जिसका अब विरोध खुल कर होने लगा है.आदिवासी नेता अजय तिर्की ने प्रेस वार्ता में कहा कि झारखण्ड में आदिवासी कुड़मी एक साथ रहते है, लेकिन इसे कुछ नेता अलग मोड़ देने में लगे है. कुड़मी ST में शामिल होंगे तो इससे आदिवासी का हक़ और अधिकार खत्म हो जायेगा.

 

 

Read more on Newsbrief