Back

मधुबनी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिला नियोजन पदाधिकारी और ऑपरेटर ₹30,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 11:26 PM on 25 Sep 2025


मधुबनी  : निगरानी विभाग की टीम के द्वारा एक बार फिर मधुबनी में छापेमारी की गई है, जहां निगरानी विभाग की टीम आज जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी चौक पर धावा बोला और मधुबनी के जिला नियोजन पदाधिकारी मुनाल कुमार चौधरी व डाटा औपरेटर राहुल कुमार को तीस हजार घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा है.निगरानी विभाग के इस कार्रवाई से जिले में तैनात घूसखोर अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Read more on Newsbrief